कासगंज: कासगंज के युवक ने दिल्ली में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कासगंज पुलिस ने शव का पीएम कराया
सदर कोतवाली क्षेत्र के हिदायत नगर निवासी 35 वर्षीय नहीम अख्तर ने दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन युवक के शव को लेकर कासगंज आ गए। वहीं जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।नहीम अख्तर बीते 7 वर्षों से अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। जानकारी बुधवार दोपहर 3 बजे मिली।