मानिकपुर: मानिकपुर रेलवे जंक्शन स्टेशन में सीट के लिए मारपीट कर रहे दो आरोपियों पर जीआरपी पुलिस ने की कार्रवाई
चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर, शुक्रवार दोपहर 4 बजे ,सीट पर बैठने को लेकर अंकित सिंह और प्रीतम कोल के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों मारपीट पर आमादा हो गए। गश्त कर रही जीआरपी पुलिस ने, दोनों को पकड़कर धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।