बनमनखी: विश्व एड्स दिवस पर बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
बनमनखी:विश्व एड्स दिवस के अवसर पर बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल स्थित मॉडल पीपीटीसीटी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीपीटीसीटी सेंटर के प्रभारी रमेश कुमार गोस्वामी ने की। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स अभी तक लाइलाज बीमारी है, लेकिन जागरूकता और समय पर उपचार से इसके संक्रमण को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।