परैया: रजोई रामपुर से बालु के अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, थाना में मालिक व चालक के खिलाफ दर्ज हुआ FIR
Paraiya, Gaya | Jun 5, 2026 परैया थाना क्षेत्र के रजोई रामपुर स्थित मोरहर नदी घाट से अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर को ट्रॉली सहित पुलिस द्वारा जब्त किया गया। SHO सुनीता कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी में ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया। जहां खनन अधिकारी के द्वारा शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर मालिक और चालक के विरुद्ध अवैध खनन का FIR दर्ज कराया गया है।