आनंदपुरी: आनंदपुरी थाना क्षेत्र में 4.50 लाख की शराब तस्करी के मामले में फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार
आनंदपुरी थाना पुलिस ने शराब तस्करी के एक मामले में फरार आरोपी कल्याण चौधरी को झुंझनू जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आनंदपुरी थानाधिकारी कपिल पाटीदार के अनुसार, 15 अप्रैल को 4.50 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त के साथ शराब मारुति फ्रॉक्स कार जब्त की गई थी।