ऊंचाहार: गोकना घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र में स्थित गोकर्ण ऋषि की तपोस्थली गोकना घाट पर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और हर हर गंगे का उद्घोष किया।इसके बाद घाट पर आयोजित मेले का लुत्फ उठाया।घाट से लेकर मेले तक सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गए थे।पुरोहित जितेंद्र द्विवेदी ने कहा कि एक लाख से अधिक लोग पहुंचे।