चास: डोजर में आग लगने से BSL के SMS-2 के कर्मियों में हड़कंप, सुरक्षा मानकों में सुधार की मांग
Chas, Bokaro | Nov 4, 2025 बोकारो जिले के BSL यानी बोकारो स्टील प्लांट के SMS-2 में उस समय कर्मियों में हड़कंप मच गई जब एक डोजर में आग लग गई।मंगलवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे एक वीडियो सामने आया है।बताया जा रहा है कि BSL के SMS-2 विभाग में देर रात हादसा हुआ है। रात्रि पाली के दौरान कन्वर्टर क्षेत्र में कार्यरत एक डोजर में अचानक आग लग गई, जिससे डोजर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।