कोंडागांव: भारी बारिश के बीच कोंडागांव उमरकोट मार्ग पे गिरा विशाल पेड़, चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत
मंगलवार को कोंडागांव में शाम से ही भारी बारिश हो रही थी इसी बीच रात करीब साढ़े 8 बजे उमरकोट मार्ग के फरसगांव में भारी बारिश के बीच एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। वहीं कोंडागांव से उमरकोट की ओर जा रहे बाइक सवार युवक सड़क पर गिरे पेड़ की चपेट में आ गए। वहीं पेड़ से टकराने के चलते दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।