कोंडागांव: आपदा प्रबंधन में शिक्षक बनेगी नई कड़ी, कोंडागांव BRC भवन में दमकल विभाग ने दी आपात स्थिति से निपटने की जानकारी
जिला मुख्यालय कोंडागांव अंतर्गत बीआरसी भवन में आयोजित तीन दिवसीय जूनियर रेड क्रॉस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के सभी स्कूलों के एक-एक शिक्षक को आपदा प्रबंधन का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आपातकालीन स्थितियों जैसे बाढ़, आग लगने और अन्य आपदाओं से निपटने के लिए सक्षम बनाना है।