महरौनी: कस्बा बानपुर में बजरंगगढ़ प्रभात फेरी मंडल के तत्वाधान में कुंडेश्वर धाम के लिए निकली भव्य कावड़ यात्रा
कस्बा बानपुर में बजरंगगढ़ प्रभात फेरी मंडल के तत्वाधान में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को कुंडेश्वर धाम के लिए भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु सम्मिलित हुए। जहां डीजे की धुन पर नाचते हुए बड़े उत्साह पूर्वक कावड़ यात्रा कुंडेश्वर धाम के लिए रवाना हुई।