बिंदकी: गढ़ी चौराहे के समीप तेज रफ्तार से रोड पार कर रही नीलगाय से टकराकर दो बाइक में सवार चार लोग घायल, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी चौराहे के समीप सोमवार की सुबह 10 बजे अचानक तेज रफ्तार से रोड पार कर रही नीलगाय की चपेट में दो बाइक आ गई। जिसके चलते एक बाइक में सवार रत्नेश तथा बबलू दोनों निवासी कोरिया थाना सजेती जनपद कानपुर तथा दूसरी बाइक में सवार हसमत अली उम्र 70 वर्ष तथा निसार उम्र लगभग 25 वर्ष दोनों निवासी धौरहरा थाना जाफरगंज घायल हो गए।