पटना ग्रामीण: पीएम नरेंद्र मोदी फिर आ रहे हैं पटना, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
20 नवंबर को बिहार में नई सरकार का गठन होना है। वहीं शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी गांधी मैदान में जोर-शोर से चल रही है। लेकिन खास बात यह है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मामले की पुष्टि की है।