कुलपहाड़: कुलपहाड़ में उप जिला अधिकारी की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं
थाना कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, क्राइम प्रभारी अनिल कुमार सिंह सहित क्षेत्र के लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे।