किशनगंज: रिश्तों को तार-तार करते हुए पोते ने सो रही 77 वर्षीय दादी पर कुल्हाड़ी से किया हमला
भंवरगढ़ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बीती रात एक युवक ने घर में सो रही अपनी 77 वर्षीय दादी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में शांति बाई पत्नी कन्हैयालाल, जाति माली गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।