भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में नारी शक्ति के सम्मान और स्वाभिमान के लिए सड़कों पर उतरा महिलाओं का सैलाब, विपक्षी नेताओं की निकाली शवयात्रा
नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को पारित न होने देने की राजनैतिक साजिश और विपक्षी दलों के महिला विरोधी चेहरे के खिलाफ भीलवाड़ा की सड़कों पर महिलाओं का सैलाब उमड़ पड़ा।सर्व महिला समाज के आह्वान पर आयोजित जन आक्रोश पदयात्रा के माध्यम से महिलाओं ने अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हुंकार भरी।