मुरैना नगर: मुरैना में भगवान शिव पर कथित अभद्र टिप्पणी से आक्रोश, बजरंग दल व गौ रक्षादल ने कोतवाली थाने में सौंपा ज्ञापन
मुरैना शहर में राष्ट्रीय बजरंग दल और गौ रक्षादल ने भगवान शिव पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज रविवार दोपहर सिटी कोतवाली में ज्ञापन सौंपा।संगठन ने मौलाना जर्जिस अंसानी पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए साइबर जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।