जहानाबाद: लॉन्जो गांव में महिला को सांप ने काटा, महिला अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद जिले के लॉन्जो गांव में गोबर हटाने के दौरान एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। जबकि आगे की प्रक्रिया शनिवार शाम करीब 5 बजे जारी है।