महरौनी: महरौनी तहसील सभागार में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, मौके पर आए 8 शिकायती पत्र
महरौनी तहसील सभागार में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान लगभग आठ शिकायती पत्र आए। जहां उन्होंने दो शिकायती पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारों की मदद से निस्तारित कर दिया। वहीं शेष बचे हुए शिकायती पत्रों के उचित निस्तारण के निर्देश दिए।