बीरपुर: अल्फाबेट पब्लिक स्कूल में बाल संसद चुनाव संपन्न, आशीष बने प्रधानमंत्री, लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छात्र चुने गए
अल्फाबेट पब्लिक स्कूल वीरपुर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बाल संसद का चुनाव रविवार को सुबह करीब दस बजे संपन्न कराया गया। चुनाव में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। सर्वाधिक मत प्राप्त कर आशीष कुमार विद्यालय के प्रधानमंत्री चुने गए, जबकि मोहम्मद अफजल उप प्रधानमंत्री बने।