कानपुर: कानपुर समेत 18 एयरपोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी, FIR दर्ज
रविवार रातकानपुर समेत 18 एयरपोर्ट्स को उड़ाने की धमकी मिली है। एक ईमेल के जरिए शातिरों ने देशभर के 18 एयरपोर्ट्स को टारगेट किया है।इसके बाद एयरपोर्ट के अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं पुलिस ने एयरपोर्ट के बाहर चेकिंग और फ्रिस्किंग कराई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से चकेरी थाने में तहरीर दी गई है। ACP चकेरी ने सोमवार 10बजे बताया कि,एफआईआर दर्ज की जा रही है।