सारठ: पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने सहरजोरी ऑडिटोरियम में 610 छात्रों को किया सम्मानित, मैट्रिक-इंटर में 70% अंक वाले सम्मानित
पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने सहरजोरी ऑडिटोरियम में शनिवार शाम 5 बजे तक मैट्रिक व इंटर में 70% अंक लाने वाले 610 छात्रों को सम्मानित किया। बताया कि पिछले 12 सालों से प्रतिभा का सम्मान करके छात्रों को और बेहतर के लिए प्रेरित करते हैं और 10 हजार गरीब छात्रों को मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा दे रहे हैं। वहीं मुख्य अतिथि सह चितरा कोलियरी GM एमएम कुमार ने भी सम्मानित किया।