आंवला: आंवला के दराबनगर में बंद घर से लाखों की चोरी, अज्ञात चोरों ने जेवर और सामान उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी
आंवला थाना क्षेत्र के दराबनगर गांव में बीती रात एक बंद घर से लाखों रुपये के जेवर और अन्य सामान चोरी हो गया। अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाया। पीड़ित सुधीर ने बुधवार सुबह दस बजे पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।