चित्तौड़गढ़: कलेक्ट्रेट में लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम मशीन का प्रथम सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन किया गया
लोकसभा आम चुनाव-2024 के अन्तर्गत मतदान हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) राकेश कुमार एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला सूचना विज्ञान केंद्र के कक्ष में बैलेट यूनिट मशीन का प्रथम सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन किया गया। जिसमें विधानसभावार अतिरिक्त बैलेट यूनिट का आवंटन किया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।