खुरई: खिमलासा रोड पर ट्रक और बस की टक्कर में ट्रक व बस ड्राइवर सहित 3 की हुई मौत, 30 से 40 लोग हुए घायल
Khurai, Sagar | Mar 7, 2024 खुरई खिमलासा रोड पर धांगर गांव के पास सुबह यात्री बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक इकबाल खान और ट्रक चालक अनीस खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सावित्री कुर्मी नाम की महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीओपी और शहरी व देहात थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।