खुरई: एमपी बोर्ड की कक्षा 8वीं की पहली परीक्षा में 90 पेपर आए कम, फोटो कॉपी कराने के बाद डेढ़ घण्टे देर से शुरू की गई परीक्षा
Khurai, Sagar | Mar 6, 2024 शिक्षा विभाग द्वारा आए दिन स्कूलों से छात्र छात्राओं की हर प्रकार से संख्या की जानकारियों सहित अन्य जानकारियां पोर्टल पर दर्ज कराई जाती हैं लेकिन इसके बाद भी बोर्ड से ही खुरई के एसपी जैन गुरुकुल केन्द्र पर 90 पेपर कम आए जिससे फोटो कापी कराकर व्यवस्था करने के बाद डेढ़ घण्टे देर से पेपर चालू हुआ। जिससे सभी बच्चों को डेढ़ घंटे बाद पेपर चालू करना पड़ा।