कोटद्वार: आर्मी ऑफिसर बताकर व्हाट्सएप कॉल से ₹1,94,997 की ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस का साइबर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्तों को विभिन्न प्रदेशों से गिरफ्तार करने का क्रम लगातार जारी है। 11 जनवरी को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप पर कॉल करके ऑनलाइन धोखाधड़ी करने कीबात की