देहरादून कि क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने एक निजी शिक्षण संस्थान में प्रशासन और डॉक्टरों की संयुक्त टीम के साथ बिना किसी पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान के 145 छात्र-छात्राओं का रैंडम ड्रग टेस्ट कराया गया और राहत की बात यह रही कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई।