महसी: शिवपुर में किसान यूनियन ने गांव की समस्याओं पर उठाई आवाज, बीडीओ को सौंपा सात सूत्रीय मांगपत्र
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की शिवपुर ब्लॉक इकाई ने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर बीडीओ आलोक कुमार वर्मा को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में दिए गए पत्र में नाली, खड़ंजा, बिजली, आवास, शौचालय, पेंशन और पेयजल से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं। यूनियन ने असवा मोहम्मदपुर के सभी मजरों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने।