सिराथू: सिराथू के सुनील मौर्य बने पीसीएस अफसर, मिठाई बेचकर पिता ने करवाई पढ़ाई, अब बनेंगे कमर्शियल टैक्स ऑफिसर
पीसीएस का रिजल्ट घोषित होने पर पता चला कि सिराथू के रहने वाले नका का बेटा सुनील मौर्य ने अपने परिवार के साथ जिले का नाम रोशन कर दिया।सुनील को 82 वी रैंक मिली है।सुनील अब कमर्शियल टैक्स अफसर बनेगा।बताया जाता है कि ननका सिराथू में दुकान रखे हुए हैं और दुकान से ही पूरा परिवार चलाते हैं।बेटे ने पीसीएस में कामयाबी हासिल किया है।सोमवार सुबह से बधाई मिल रही।