हुज़ूर: भोपाल रेल मंडल के चौका स्टेशन के पास मालगाड़ी का आखिरी डिब्बा पटरी से उतरा
Huzur, Bhopal | Jan 11, 2025 भोपाल रेल मंडल के चौका स्टेशन के पास मालगाड़ी का आखिरी कोच डिरेल हो गया| मालगाड़ी रेलवे की पटरियों को अनलोडिंग करने गई थी|यह कोच करीब 4 किलोमीटर तक मेन लाइन पर दौड़ता रहा| गनीमत यह है कि उस समय मेन लाइन पर कोई ट्रेन नहीं थी| सूचना मिलते ही रेलवे के सीएनडब्ल्यू विभाग के अलावा अन्य अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और कोच को ट्रैक पर लाया गया|