बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आई गद्दी सिप्पी उत्थान संस्था, बर्नेट प्राइमरी स्कूल को लिया गोद!
Kangra Express
धर्मशाला : बर्नेट प्राइमरी स्कूल में गद्दी सिप्पी उत्थान संस्था की ओर से बच्चों को किताबें और पेन वितरित किए गए।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष देश राज अत्री, जिला अध्यक्ष एवं सह-सचिव मान सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने संस्था के सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की। संस्था शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग देने के साथ-साथ रक्तदान शिविरों के माध्यम से भी समाजसेवा कर रही है।
बच्चों की पढ़ाई को बढ़ावा देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ संस्था ने स्कूल को गोद लेकर भविष्य में भी सहयोग जारी रखने का संकल्प जताया।
शिक्षा, सेवा और सहयोग की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।
धर्मशाला, कांगड़ा | Kangra Express News
Kangra, Kangra | Oct 17, 2026