हुज़ूर: भोपाल में मेडिकल स्टोर्स बंद कर जलाया पुतला, ऑनलाइन बिक्री का किया विरोध
Huzur, Bhopal | May 20, 2026 मध्यप्रदेश में बुधवार को करीब 41 हजार दवा दुकानें बंद हैं।अकेले भोपाल में 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर्स इस बंदमें शामिल हैं। सिर्फ अस्पतालों के अंदर संचालित मेडिकलस्टर्स को ही खुला रखा गया है।यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंडड्रगिस्ट्स (AIOCD) की ओर से ऑनलाइन दवा बिक्री केविरोध में बुलाया गया है।