होशंगाबाद नगर: डोंगरवाड़ा में कैलाश दायमा बने नए सरपंच, मिला 10 पंचों का समर्थन: CEO
ग्राम पंचायत डोंगरवाड़ा में सोमवार को पुलिस सुरक्षा के बीच नए सरपंच का चयन हुआ। दोपहर 12 से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। एक घंटे में ही पंचों ने कैलाश दायमा को सरपंच चुन लिया।सोमवार शाम 4 बजे जनपद सीईओ रंजीत ताराम ने बताया माखन कीर के जिलाबदर होने से सरपंची शून्य हो गई थी। पंचों को बुलाकर विशेष सम्मेलन कराया गया। जिसमें कैलाश दायमा को 10 मतों से सरपंच चुना।