बेल्थरा रोड: सोनाडीह मेले में वसूली का खेल उजागर, वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जिम्मेदारी रसड़ा सीओ को सौंपी गई, लीपापोती का आरोप
सोनाडीह मेले में वसूली का खेल उजागर, वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जिम्मेदारी रसड़ा सीओ को सौंपी गई, लीपापोती का लग रहा आरोप बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के चर्चित सोनाडीह मेले में पुलिस द्वारा कथित वसूली का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। मेले के दौरान दुकानदारों और व्यवस्थापकों से अवैध वसूली के आरोप सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।