मैनपुरी: मोहल्ला दक्षिणी छपट्टी में पानी के विवाद को लेकर दम्पत्ति के साथ परिवार के लोगों ने मारपीट कर किया घायल
गुरुवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी छापट्टी निवासी नीतू पत्नी विजय कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया की बीती दिनांक 29 जनवरी को पानी के विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने पीड़िता और उसके पति के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था। वहीं पीड़िता ने थाने में शिकायत की थी लेकिन सुनवाई न होने के चलते पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।