मैनपुरी: आरसी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर CMO ने स्कूली बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की टैबलेट
गुरुवार को शहर के आरसी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसी गुप्ता की ओर से स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई गई। साथ ही उन्होंने कहा कि 1 से 19 साल तक के 10 लाख से अधिक बच्चों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाने का लक्ष्य रखा गया है ।