मैनपुरी: ओछा में गाली गलौज का विरोध करने पर महिला के साथ परिवार के लोगों ने मारपीट करके छेड़छाड़, एसपी से की शिकायत
बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंची ओछा क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला ने शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके परिवार के ही लोगों द्वारा उनको गाली गलौज दी जा रही थी। जिसको लेकर जब पीड़ित महिला ने विरोध किया। तो परिवार के लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस की तरफ से परिवार के लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई।