मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में बाइक और ऑटो की भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
गुरुवार को थाना कुरवाली क्षेत्र के ग्राम मनोना निवासी सुधाकर सिंह अपनी पत्नी साधना और बेटे आदित्य के साथ बाइक पर सवार होकर मैनपुरी से गांव वापस जा रहे थे, और जैसे ही वह थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गडेरी के पास पहुंचे तभी ऑटो से उनकी भिड़ंत हो गई। ऑटो से भिड़ंत होने पर तीनों बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।