मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में मंदबुद्धि किशोरी के ऊपर सोते समय एक आवारा कुत्ते ने किया हमला, किशोरी गंभीर रूप से हुई घायल
गुरुवार को ग्राम नसीरपुर में मंदबुद्धि किशोरी सुमन पुत्री सत्यकुमार के ऊपर सुबह सोते समय आवारा कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही गांव के लोगों द्वारा घायल किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।