धौलपुर: महाराणा स्कूल में धूमधाम से मनाया बसन्त पंचमी उत्सव
बुधवार को बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्टाफ सदस्यों व छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती के मंदिर में विद्या का वरदान प्राप्त करने के लिए पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सम्पत राम मीणा ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बसंत पंचमी हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है।