हनुमना: महिला से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी प्रवीण कुशवाहा कोन गांव से गिरफ्तार
Hanumana, Rewa | Dec 3, 2025 हनुमना पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी प्रवीण कुमार कुशवाहा उर्फ लालू को कोन गाव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन और एएसपी विक्रम सिंह तथा एसडीओपी सची पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनिल काकड़े के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।महिला ने 18 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।