जमुई: मकरकेन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की हालत गंभीर, सदर अस्पताल से डॉक्टर ने किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | May 2, 2026 जमुई जिले के चरकापत्थर रोड में मकरकेन के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक का पैर तीन ज़गह से टूट गया। जिससे युवक की हालत गंभीर हो गई। घायल युवक को पांडव कुमार सिंह द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां शुक्रवार की रात 9:00 बजे डॉक्टर द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।