जमुई: फ़रियत्ताडीह गांव स्थित तालाब में डूबने से चाचा और भतीजा की हुई मौत, सदर अस्पताल में दोनों के शव का कराया गया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Aug 14, 2024 जमुई जिले के चकाई प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फ़रियत्ताडीह गांव स्थित तालाब में नहाने के दौरान बलदेव दास के पुत्र अरविंद दास और उनके भतीजा रामदेव दास के पुत्र सचिन कुमार की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से परिजन द्वारा दोनों चाचा- भतीजा के शव को तालाब से निकाला गया और घटना की जानकारी बीचकोड़बा थाना की पुलिस को दी गई।