बागपत: धनतेरस पर गुफा मंदिर पहुंचे लाखों श्रद्धालु, सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
बागपत। धनतेरस के पावन पर्व पर बागपत के प्राचीन गुफा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार को करीब सुबह 10:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार सुबह से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और भगवान के दर्शन करने पहुंचे। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महिला, पुरुष और बच्चों ने