हथुआ: हथुआ में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, भगवा रंग में डूबा शहर, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण समापन
हथुआ में रामनवमी के अवसर पर हथुआ में भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत हथुआ स्थित हनुमान मंदिर से हुई, जो हथुआ बाजार, हथुआ गाँव, रेपुरा, नया गाँव, मनिछापर, कोइरौली, टड़वा, मछागर, चिकटोली, खानसामा टोला, मठिया, मुडेरा और रतनचक होते हुए पुनः हथुआ बाजार स्थित हनुमान मंदिर पहुंची, जहां शांतिपूर्ण ढंग से इसका समापन हुआ.