झांसी: झांसी में बादलों ने करवा चौथ का खेल बिगाड़ा, चांद देखने के लिए पति संग रानी लक्ष्मीबाई किले पर पहुंचीं महिलाएं
Jhansi, Jhansi | Oct 30, 2026 झांसी में करवा चौथ के दिन आसमान में छाए बादलों ने सुहागिन महिलाओं की चिंता बढ़ा दी। दिनभर पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं रात में चांद के दीदार का इंतजार करती रहीं, लेकिन बादलों के चलते चांद दिखाई नहीं दिया। चांद देखने की आस में कुछ महिलाएं अपने पतियों के साथ ऐतिहासिक रानी लक्ष्मीबाई किले की ऊंचाई तक पहुंच गईं।