दुबई में फंसे गिरिडीह के बगोदर समेत हजारीबाग व बोकारो के 14 प्रवासी मजदूरों में से 11 मजदूरों की बुधवार को सकुशल वतन वापसी हो गई।दुबई से सभी मजदूर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल हवाई अड्डा बुधवार को कोलकता पहुचें ।इसके बाद बुधवार शाम आठ बजे तक सभी अपने घर पहुंच गये।वही वतन वापसी होते ही इनके चेहरे में खुशी की आंसू छलक पडे।