पनागर: गौर-गोराबाजार मार्ग पर 'नो-एंट्री' बेअसर, बेलगाम डंपरों से बढ़ रहा हादसों का ग्राफ, वीडियो वायरल
गौर से गोराबाजार को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर प्रशासन द्वारा भारी वाहनो के लिए 'नो-एंट्री' लागू किए जाने के बावजूद, नियमों को ठेंगा दिखाकर भारी-भरकम हाइवा डंपर धड़ल्ले से दौड़ रहे है जिसका वीडियो सोमवार सुबह 11 बजे से वायरल हो रहा।प्रतिबंधित समय में इन भारी वाहनो के प्रवेश से न केवल यातायात बाधित हो रहा है,बल्कि क्षेत्र मे आए दिन जानलेवा सड़क हादसे हो रहे है।