Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur

गया जी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बाकेबाजार के रिहान अंसारी हुआ गिरफ्तार🫡😱 Satya TV Gaya Bihar #bikebazar #rehanansari #BiharPolice #samratchaudhari #fb #gayaji

Bihar, India | Jul 2, 2026

MORE NEWS

भागलपुर, 30 जून 2026. विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने सुलतानगंज स्थित नमामि गंगे घाट, सीढ़ी घाट, बाबा अजगैबीनाथ मंदिर परिसर, कृष्णगढ़ नियंत्रण कक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
     जिलाधिकारी ने कृष्णगढ़ नियंत्रण कक्ष के समीप जर्मन हैंगर स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही बाबा चौक फोरलेन के निकट पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी वाहन पार्किंग, बेहतर प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सुल्तानगंज स्थित पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन का भी निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं अन्य कार्य समय पर पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिया।
     निरीक्षण के दौरान बिजली विभाग को बिजली के तारों की मरम्मत एवं ऊपर उठाने का निर्देश दिए। नगर परिषद सुलतानगंज को व्यापक साफ-सफाई, सभी नालों की उड़ाही तथा जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। संभावित जलजमाव वाले क्षेत्रों में मिट्टी भराई एवं आवश्यकतानुसार अस्थायी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिए।
      मीडिया को संबोधित करते हुए करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष पर्यटन विभाग के सहयोग से लेजर शो, ड्रोन शो एवं अन्य आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संपूर्ण नगर क्षेत्र को भगवान शिव की थीम पर सजाया जाएगा तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुति भी होगी, जिससे श्रावणी मेला और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनेगा।
     उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, जर्मन हैंगर की स्थापना तथा उद्घाटन समारोह सहित सभी व्यवस्थाओं की संयुक्त रूप से लगातार समीक्षा की जा रही है। कच्ची कांवरिया पथ को भी श्रावणी मेला प्रारंभ होने से पूर्व पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। डाक बम एवं सामान्य कांवरियों के आवागमन एवं निकासी के लिए विस्तृत रूट एवं मूवमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है।
      इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे घाट सहित भीड़-भाड़ वाले सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इस वर्ष 9 से 12 अस्थायी थाना स्थापित करने की योजना है। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त हॉटस्पॉट एवं ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
      उन्होंने बताया कि श्रावणी मेला क्षेत्र में माउंटेड बटालियन (घुड़सवार पुलिस), बाइक पेट्रोलिंग एवं पैदल गश्ती की व्यापक व्यवस्था रहेगी। पिछले वर्ष जिन स्थानों पर रात्रि में प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं, वहां इस बार अतिरिक्त पुलिस बल एवं बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
     वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पिछले वर्ष लगभग 4,000 पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जबकि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संभावित अधिक संख्या एवं प्रस्तावित बड़े आयोजनों को देखते हुए लगभग 50 प्रतिशत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की योजना है। साथ ही अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों के सुरक्षा मॉडल का अध्ययन कर आवश्यक व्यवस्थाएं भी लागू की जाएंगी।
    निरीक्षण के दौरान सुलतानगंज के माननीय विधायक श्री ललित नारायण मंडल, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री दिनेश राम, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) श्री राकेश रंजन, जिला गोपनीय शाखा प्रभारी श्री सुधीर कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री मोनू कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री अंकित रंजन, निदेशक डीआरडीए श्री दुर्गा शंकर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक श्री रविश कुमार वर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुल्तानगंज एवं अंचलाधिकारी सुल्तानगंज सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration

भागलपुर, 30 जून 2026. विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने सुलतानगंज स्थित नमामि गंगे घाट, सीढ़ी घाट, बाबा अजगैबीनाथ मंदिर परिसर, कृष्णगढ़ नियंत्रण कक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कृष्णगढ़ नियंत्रण कक्ष के समीप जर्मन हैंगर स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही बाबा चौक फोरलेन के निकट पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी वाहन पार्किंग, बेहतर प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सुल्तानगंज स्थित पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन का भी निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं अन्य कार्य समय पर पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिया। निरीक्षण के दौरान बिजली विभाग को बिजली के तारों की मरम्मत एवं ऊपर उठाने का निर्देश दिए। नगर परिषद सुलतानगंज को व्यापक साफ-सफाई, सभी नालों की उड़ाही तथा जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। संभावित जलजमाव वाले क्षेत्रों में मिट्टी भराई एवं आवश्यकतानुसार अस्थायी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिए। मीडिया को संबोधित करते हुए करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष पर्यटन विभाग के सहयोग से लेजर शो, ड्रोन शो एवं अन्य आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संपूर्ण नगर क्षेत्र को भगवान शिव की थीम पर सजाया जाएगा तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुति भी होगी, जिससे श्रावणी मेला और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनेगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, जर्मन हैंगर की स्थापना तथा उद्घाटन समारोह सहित सभी व्यवस्थाओं की संयुक्त रूप से लगातार समीक्षा की जा रही है। कच्ची कांवरिया पथ को भी श्रावणी मेला प्रारंभ होने से पूर्व पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। डाक बम एवं सामान्य कांवरियों के आवागमन एवं निकासी के लिए विस्तृत रूट एवं मूवमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे घाट सहित भीड़-भाड़ वाले सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इस वर्ष 9 से 12 अस्थायी थाना स्थापित करने की योजना है। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त हॉटस्पॉट एवं ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रावणी मेला क्षेत्र में माउंटेड बटालियन (घुड़सवार पुलिस), बाइक पेट्रोलिंग एवं पैदल गश्ती की व्यापक व्यवस्था रहेगी। पिछले वर्ष जिन स्थानों पर रात्रि में प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं, वहां इस बार अतिरिक्त पुलिस बल एवं बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पिछले वर्ष लगभग 4,000 पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जबकि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संभावित अधिक संख्या एवं प्रस्तावित बड़े आयोजनों को देखते हुए लगभग 50 प्रतिशत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की योजना है। साथ ही अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों के सुरक्षा मॉडल का अध्ययन कर आवश्यक व्यवस्थाएं भी लागू की जाएंगी। निरीक्षण के दौरान सुलतानगंज के माननीय विधायक श्री ललित नारायण मंडल, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री दिनेश राम, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) श्री राकेश रंजन, जिला गोपनीय शाखा प्रभारी श्री सुधीर कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री मोनू कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री अंकित रंजन, निदेशक डीआरडीए श्री दुर्गा शंकर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक श्री रविश कुमार वर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुल्तानगंज एवं अंचलाधिकारी सुल्तानगंज सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jun 30, 2026

भागलपुर 30 जून 2026, जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने आज नवगछिया प्रखंड अंतर्गत इस्माइलपुर बिंद टोली में गंगा तट पर अवस्थित स्पर संख्या 7 और 8 के बीच 142 मीटर लंबाई में चल रहे तटबंध निर्माण एवं ऊंचीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
     निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया, श्री गौतम कुमार ने जानकारी दी कि वर्ष 2024 में आई बाढ़ के कारण उक्त स्थल पर गंभीर टूटान हुआ था। इस स्थल पर 33.5 करोड़ रुपये की लागत से तटबंध निर्माण एवं ऊंचीकरण कार्य कराया जा रहा है, जो विभागीय स्वीकृति व संविदा के आधार पर चल रहा है।
अब तक मिट्टी भराई एवं तटबंध ऊंचीकरण, साथ ही बोल्डर गैप रन का कार्य पूरा कर लिया गया है। केवल स्लोप निर्माण कार्य शेष है, जो लगभग 2000 कैरेट में किया जाना है। यह कार्य 15 जुलाई तक पूरा कर लिया जायेगा।
    जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अभियंताओं को 15 जुलाई से पहले तक कार्य पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया है ताकि आगामी बाढ़ सत्र से पहले सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन भागलपुर तथा स्थानीय पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे।
    निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration

भागलपुर 30 जून 2026, जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने आज नवगछिया प्रखंड अंतर्गत इस्माइलपुर बिंद टोली में गंगा तट पर अवस्थित स्पर संख्या 7 और 8 के बीच 142 मीटर लंबाई में चल रहे तटबंध निर्माण एवं ऊंचीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया, श्री गौतम कुमार ने जानकारी दी कि वर्ष 2024 में आई बाढ़ के कारण उक्त स्थल पर गंभीर टूटान हुआ था। इस स्थल पर 33.5 करोड़ रुपये की लागत से तटबंध निर्माण एवं ऊंचीकरण कार्य कराया जा रहा है, जो विभागीय स्वीकृति व संविदा के आधार पर चल रहा है। अब तक मिट्टी भराई एवं तटबंध ऊंचीकरण, साथ ही बोल्डर गैप रन का कार्य पूरा कर लिया गया है। केवल स्लोप निर्माण कार्य शेष है, जो लगभग 2000 कैरेट में किया जाना है। यह कार्य 15 जुलाई तक पूरा कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अभियंताओं को 15 जुलाई से पहले तक कार्य पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया है ताकि आगामी बाढ़ सत्र से पहले सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन भागलपुर तथा स्थानीय पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jun 30, 2026

भागलपुर, 28 जून 2026.बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय आम समागम-सह-कार्यशाला का आज भव्य समापन हुआ। देश के आठ राज्यों से आम की लगभग *1,100 से अधिक किस्मोंकी कुल 2,000 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने तकनीकी सत्रों में आम उत्पादन के विभिन्न वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
     आज के कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) तथा बिहार सरकार के माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने आभासी माध्यम से आम उत्पादक किसानों को संबोधित किया तथा आम विविधता प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
      विदित हो कि माननीय राज्यपाल एवं माननीय कृषि मंत्री को आज बिहार कृषि विश्वविद्यालय में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर राष्ट्रीय आम समागम में भाग लेना था, किन्तु भागलपुर हवाई अड्डे पर दृश्यता कम होने के कारण विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी और विमान वापस पटना लौट गया। इसके बावजूद कार्यक्रम निर्धारित समय पर प्रारंभ हुआ तथा माननीय राज्यपाल एवं कृषि मंत्री *लोक भवन, पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।
    कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से भागलपुर के सांसद श्री अजय मंडल, भागलपुर के विधायक श्री रोहित पांडे, सुल्तानगंज के विधायक श्री ललित नारायण मंडल, पीरपैंती के विधायक श्री मुरारी पासवान तथा आईसीएआर, नई दिल्ली के सहायक निदेशक (उद्यानिकी) डॉ. विश्वबंधु पटेल उपस्थित रहे। माननीय कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।
     माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति ने अपने संबोधन में कहा कि वे इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने के लिए अत्यंत उत्साहित थे, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने आभासी माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में चल रही विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया तथा आम विविधता प्रदर्शनी देखने के उपरांत कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा अत्यंत समर्पण और उत्कृष्ट स्तर पर इस आयोजन का संचालन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्तर का आयोजन देश में विरले ही देखने को मिलता है।
     उन्होंने कहा कि आम प्रकृति की अनुपम देन है तथा इसका सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व भी अत्यंत समृद्ध है। प्राचीन काल से बिहार आम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध रहा है तथा वैशाली एवं नालंदा के आम्रवनों का उल्लेख अनेक ऐतिहासिक ग्रंथों में मिलता है। उन्होंने कहा कि कृषि विकास में आम की महत्वपूर्ण भूमिका है।
    अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वे स्वयं लखनऊ के रहने वाले हैं और उन्हें हमेशा लगता था कि वहां का आम सर्वश्रेष्ठ है, लेकिन बिहार आने के बाद उन्हें अनुभव हुआ कि बिहार का आम वास्तव में देश का सर्वश्रेष्ठ आम है। उन्होंने कहा कि बिहार में जितनी विविध किस्में पाई जाती हैं, उतनी शायद देश के किसी अन्य राज्य में नहीं मिलतीं। उन्होंने सुझाव दिया कि अगले वर्ष इस आयोजन का समय मौसम को ध्यान में रखते हुए कुछ पहले निर्धारित किया जाए तथा यह आश्वासन भी दिया कि वे अगले वर्ष स्वयं इस कार्यक्रम में अवश्य शामिल होंगे।
     माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक आम के पीछे किसानों की मेहनत और प्रकृति का आशीर्वाद निहित है। उन्होंने कहा कि भागलपुर का जर्दालू आम आज विश्वभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है, जिसमें बिहार कृषि विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विश्वविद्यालय को आश्वस्त किया कि कृषि विभाग उसके सभी प्रगतिशील एवं नवाचार आधारित कार्यों में निरंतर सहयोग करता रहेगा।
     माननीय कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने कहा कि आम के विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर यह एक अभूतपूर्व आयोजन है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में बिहार देश का नंबर-1 आम उत्पादक राज्य बनेगा।

सफल आम उत्पादकों को मिला सम्मान

प्रगतिशील उत्पादक पुरस्कार

• श्री चंदन आर्य (जोन-02)
• श्री अशोक चौधरी (जोन-03A)
• श्री महेंद्र कुमार (जोन-03B)

महिला उद्यमी सम्मान

• स्वर्ण संध्या भारती (बांका)
• निशा किरण (भागलपुर)
• रिंकू देवी (बांका)
• रंजू प्रकाश (बांका)
• प्रेमलता (मुंगेर)
*उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित*

     राष्ट्रीय आम प्रदर्शनी-सह-कार्यशाला 2026 में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय आम प्रदर्शनी में दो हजार से अधिक प्रदर्शनों को 57 विभिन्न समूहों में विभाजित किया गया था। इन समूहों में देश के विभिन्न राज्यों से लाई गई आम की उत्कृष्ट किस्मों तथा आम आधारित मूल्य संवर्धित उत्पादों का विशेषज्ञों द्वारा गुणवत्ता, आकर्षण, आकार, रंग, स्वाद एवं अन्य वैज्ञानिक मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। प्रत्येक समूह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रदर्शकों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रदर्शनी में बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल एवं झारखंड के प्रतिभागियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भागलपुर के मनीष कुमार एवं रेखा चन्द्रा ने अनेक श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त किए, जबकि पश्चिम बंगाल के मालदा के बिमान मंडल ने लंगड़ा, हिमसागर, मल्लिका एवं आम्रपाली जैसी प्रमुख किस्मों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

नालंदा के राजेश कुमार सिंह एवं सोनू कुमार, भोजपुर के उपेन्द्रनाथ सिंह एवं गौतम कुमार, मुंगेर के आनंद मोहन सिंह, पूर्णिया के शशि भूषण सिंह, जहानाबाद के गणेश पासवान, खगड़िया के शमसुल इस्लाम तथा बांका के प्रियव्रत शर्मा ने भी विभिन्न समूहों में पुरस्कार अर्जित किए।

आम आधारित मूल्य संवर्धित उत्पादों की प्रतियोगिता में सबौर की श्रेया रानी एवं निशा किरण, तथा खनकिट्टा (सबौर) की मालती देवी ने विभिन्न श्रेणियों में अनेक पुरस्कार प्राप्त कर विशेष पहचान बनाई।

आम ज्ञान प्रतियोगिता

किसान वर्ग में सत्यम कुमार (नालंदा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुज कुमार महतो (गोड्डा, झारखंड) एवं विवेक कुमार (भोजपुर) संयुक्त रूप से द्वितीय तथा विनायक कुमार यादव (रोहतास) तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यार्थी वर्ग में स्नातक स्तर पर गौतम कुमार एवं शुभम कुमार संयुक्त प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय तथा अरुणिमा सिंह तृतीय रहीं।

स्नातकोत्तर स्तर पर शिवम कुमार प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय एवं ज्योति कुमारी तृतीय रहीं।

पीएच.डी. स्तर पर शोमिया सुमन प्रथम, रजनी राज द्वितीय तथा निवेदित देव एवं शिवानी तिवारी संयुक्त तृतीय रहे।

आम खाओ प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र

आयोजन का प्रमुख आकर्षण "आम खाओ प्रतियोगिता" रही।

किसान वर्ग में एम.डी. रहीम विश्वास प्रथम, कुमोद कुमार द्वितीय तथा अभिजीत राय तृतीय रहे।

छात्र वर्ग में मंजीत शुक्ला प्रथम, अभय पांडेय द्वितीय तथा सुमन कुमार तृतीय रहे।

छात्राओं के वर्ग में सृष्टि कुमारी प्रथम, मीनाक्षी कुमारी द्वितीय तथा मनीषा कुमारी तृतीय रहीं।

बाल वर्ग में रौनक शर्मा प्रथम, आयुषी बाला द्वितीय तथा श्याम कुमार तृतीय रहे।

अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि राष्ट्रीय आम प्रदर्शनी-सह-कार्यशाला का उद्देश्य उत्कृष्ट आम किस्मों का संरक्षण एवं संवर्धन, किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना तथा आम के मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना है। विश्वविद्यालय ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration

भागलपुर, 28 जून 2026.बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय आम समागम-सह-कार्यशाला का आज भव्य समापन हुआ। देश के आठ राज्यों से आम की लगभग *1,100 से अधिक किस्मोंकी कुल 2,000 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने तकनीकी सत्रों में आम उत्पादन के विभिन्न वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। आज के कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) तथा बिहार सरकार के माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने आभासी माध्यम से आम उत्पादक किसानों को संबोधित किया तथा आम विविधता प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विदित हो कि माननीय राज्यपाल एवं माननीय कृषि मंत्री को आज बिहार कृषि विश्वविद्यालय में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर राष्ट्रीय आम समागम में भाग लेना था, किन्तु भागलपुर हवाई अड्डे पर दृश्यता कम होने के कारण विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी और विमान वापस पटना लौट गया। इसके बावजूद कार्यक्रम निर्धारित समय पर प्रारंभ हुआ तथा माननीय राज्यपाल एवं कृषि मंत्री *लोक भवन, पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से भागलपुर के सांसद श्री अजय मंडल, भागलपुर के विधायक श्री रोहित पांडे, सुल्तानगंज के विधायक श्री ललित नारायण मंडल, पीरपैंती के विधायक श्री मुरारी पासवान तथा आईसीएआर, नई दिल्ली के सहायक निदेशक (उद्यानिकी) डॉ. विश्वबंधु पटेल उपस्थित रहे। माननीय कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति ने अपने संबोधन में कहा कि वे इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने के लिए अत्यंत उत्साहित थे, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने आभासी माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में चल रही विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया तथा आम विविधता प्रदर्शनी देखने के उपरांत कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा अत्यंत समर्पण और उत्कृष्ट स्तर पर इस आयोजन का संचालन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्तर का आयोजन देश में विरले ही देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि आम प्रकृति की अनुपम देन है तथा इसका सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व भी अत्यंत समृद्ध है। प्राचीन काल से बिहार आम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध रहा है तथा वैशाली एवं नालंदा के आम्रवनों का उल्लेख अनेक ऐतिहासिक ग्रंथों में मिलता है। उन्होंने कहा कि कृषि विकास में आम की महत्वपूर्ण भूमिका है। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वे स्वयं लखनऊ के रहने वाले हैं और उन्हें हमेशा लगता था कि वहां का आम सर्वश्रेष्ठ है, लेकिन बिहार आने के बाद उन्हें अनुभव हुआ कि बिहार का आम वास्तव में देश का सर्वश्रेष्ठ आम है। उन्होंने कहा कि बिहार में जितनी विविध किस्में पाई जाती हैं, उतनी शायद देश के किसी अन्य राज्य में नहीं मिलतीं। उन्होंने सुझाव दिया कि अगले वर्ष इस आयोजन का समय मौसम को ध्यान में रखते हुए कुछ पहले निर्धारित किया जाए तथा यह आश्वासन भी दिया कि वे अगले वर्ष स्वयं इस कार्यक्रम में अवश्य शामिल होंगे। माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक आम के पीछे किसानों की मेहनत और प्रकृति का आशीर्वाद निहित है। उन्होंने कहा कि भागलपुर का जर्दालू आम आज विश्वभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है, जिसमें बिहार कृषि विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विश्वविद्यालय को आश्वस्त किया कि कृषि विभाग उसके सभी प्रगतिशील एवं नवाचार आधारित कार्यों में निरंतर सहयोग करता रहेगा। माननीय कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने कहा कि आम के विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर यह एक अभूतपूर्व आयोजन है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में बिहार देश का नंबर-1 आम उत्पादक राज्य बनेगा। सफल आम उत्पादकों को मिला सम्मान प्रगतिशील उत्पादक पुरस्कार • श्री चंदन आर्य (जोन-02) • श्री अशोक चौधरी (जोन-03A) • श्री महेंद्र कुमार (जोन-03B) महिला उद्यमी सम्मान • स्वर्ण संध्या भारती (बांका) • निशा किरण (भागलपुर) • रिंकू देवी (बांका) • रंजू प्रकाश (बांका) • प्रेमलता (मुंगेर) *उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित* राष्ट्रीय आम प्रदर्शनी-सह-कार्यशाला 2026 में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय आम प्रदर्शनी में दो हजार से अधिक प्रदर्शनों को 57 विभिन्न समूहों में विभाजित किया गया था। इन समूहों में देश के विभिन्न राज्यों से लाई गई आम की उत्कृष्ट किस्मों तथा आम आधारित मूल्य संवर्धित उत्पादों का विशेषज्ञों द्वारा गुणवत्ता, आकर्षण, आकार, रंग, स्वाद एवं अन्य वैज्ञानिक मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। प्रत्येक समूह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रदर्शकों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रदर्शनी में बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल एवं झारखंड के प्रतिभागियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भागलपुर के मनीष कुमार एवं रेखा चन्द्रा ने अनेक श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त किए, जबकि पश्चिम बंगाल के मालदा के बिमान मंडल ने लंगड़ा, हिमसागर, मल्लिका एवं आम्रपाली जैसी प्रमुख किस्मों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नालंदा के राजेश कुमार सिंह एवं सोनू कुमार, भोजपुर के उपेन्द्रनाथ सिंह एवं गौतम कुमार, मुंगेर के आनंद मोहन सिंह, पूर्णिया के शशि भूषण सिंह, जहानाबाद के गणेश पासवान, खगड़िया के शमसुल इस्लाम तथा बांका के प्रियव्रत शर्मा ने भी विभिन्न समूहों में पुरस्कार अर्जित किए। आम आधारित मूल्य संवर्धित उत्पादों की प्रतियोगिता में सबौर की श्रेया रानी एवं निशा किरण, तथा खनकिट्टा (सबौर) की मालती देवी ने विभिन्न श्रेणियों में अनेक पुरस्कार प्राप्त कर विशेष पहचान बनाई। आम ज्ञान प्रतियोगिता किसान वर्ग में सत्यम कुमार (नालंदा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुज कुमार महतो (गोड्डा, झारखंड) एवं विवेक कुमार (भोजपुर) संयुक्त रूप से द्वितीय तथा विनायक कुमार यादव (रोहतास) तृतीय स्थान पर रहे। विद्यार्थी वर्ग में स्नातक स्तर पर गौतम कुमार एवं शुभम कुमार संयुक्त प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय तथा अरुणिमा सिंह तृतीय रहीं। स्नातकोत्तर स्तर पर शिवम कुमार प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय एवं ज्योति कुमारी तृतीय रहीं। पीएच.डी. स्तर पर शोमिया सुमन प्रथम, रजनी राज द्वितीय तथा निवेदित देव एवं शिवानी तिवारी संयुक्त तृतीय रहे। आम खाओ प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र आयोजन का प्रमुख आकर्षण "आम खाओ प्रतियोगिता" रही। किसान वर्ग में एम.डी. रहीम विश्वास प्रथम, कुमोद कुमार द्वितीय तथा अभिजीत राय तृतीय रहे। छात्र वर्ग में मंजीत शुक्ला प्रथम, अभय पांडेय द्वितीय तथा सुमन कुमार तृतीय रहे। छात्राओं के वर्ग में सृष्टि कुमारी प्रथम, मीनाक्षी कुमारी द्वितीय तथा मनीषा कुमारी तृतीय रहीं। बाल वर्ग में रौनक शर्मा प्रथम, आयुषी बाला द्वितीय तथा श्याम कुमार तृतीय रहे। अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि राष्ट्रीय आम प्रदर्शनी-सह-कार्यशाला का उद्देश्य उत्कृष्ट आम किस्मों का संरक्षण एवं संवर्धन, किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना तथा आम के मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना है। विश्वविद्यालय ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jun 28, 2026

भागलपुर, 28 जून 2026: पंचायत विकास दिवस के अवसर पर प्रखंड सबौर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरारी के पंचायत भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव सह भागलपुर जिला के प्रभारी सचिव श्री दीपक आनंद, जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे, उप विकास आयुक्त भागलपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सबौर, अंचलाधिकारी सबौर सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूजा ग्रुप, पटना की सांस्कृतिक टीम द्वारा प्रस्तुत नशा मुक्ति विषयक नुक्कड़ नाटक रहा। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय एवं प्रेरक संदेशों के माध्यम से शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया।
नुक्कड़ नाटक को उपस्थित ग्रामीणों एवं आमजनों ने अत्यंत रुचि एवं उत्साह के साथ देखा तथा कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्ति, महिला हितैषी ग्राम पंचायत एवं सामाजिक जागरूकता का प्रभावी संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

District Administration Patna 
District Administration, Madhubani 
DM Darbhanga 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration 
@

भागलपुर, 28 जून 2026: पंचायत विकास दिवस के अवसर पर प्रखंड सबौर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरारी के पंचायत भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव सह भागलपुर जिला के प्रभारी सचिव श्री दीपक आनंद, जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे, उप विकास आयुक्त भागलपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सबौर, अंचलाधिकारी सबौर सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूजा ग्रुप, पटना की सांस्कृतिक टीम द्वारा प्रस्तुत नशा मुक्ति विषयक नुक्कड़ नाटक रहा। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय एवं प्रेरक संदेशों के माध्यम से शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक को उपस्थित ग्रामीणों एवं आमजनों ने अत्यंत रुचि एवं उत्साह के साथ देखा तथा कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्ति, महिला हितैषी ग्राम पंचायत एवं सामाजिक जागरूकता का प्रभावी संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। District Administration Patna District Administration, Madhubani DM Darbhanga Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration @

Bhagalpur, Bihar | Jun 28, 2026