सिंगरौली: उल्टी-दस्त से पीड़ित वृद्धाश्रम संचालक की मौत, जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों पर इलाज न करने का आरोप
जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में आज उल्टीदस्त से पीड़ित एक वृद्धा आश्रम के संचालक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सको ने सही तरीके से ईलाज एवं देखभाल नही किया है।जानकारी के अनुसार ग्राम कटई के बाबूलाल कुशवाहा पिता रजई प्रसाद कुशवाहा उम्र 47 वर्ष बीते दिन बुधवार को अचानक उल्टीदस्त के शिकार हो गये। जिन्हें दोपहर करीब 1:30 बजे जि